15 अप्रैल 2026 को, “वन संपदा से कला – आर्ट फ्रॉम फॉरेस्ट रिसोर्सेज” विषय पर पाइन क्राफ्ट इनिशिएटिव कार्यशाला का आयोजन ई.आई.ए.सी.पी-आर.पी एफ.आर.आई देहरादून द्वारा वीरा फाउंडेशन के सहयोग से टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड के पालकोट और रणाकोट गाँवों में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को चीड़ की सुइयों से पर्यावरण-अनुकूल उत्पाद (जैसे टोकरी, आभूषण, वॉल हैंगिंग आदि) बनाना सिखाना था, जिससे महिलाओं को सतत आजीविका के लिए कौशल प्रदान कर सशक्त बनाया जा सके।








