वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में 02 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती मनाई गई।

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आज दिनांक 02 अक्टूबर, 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की 122वी जयन्ती मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के दीक्षान्तगृह में डा0 सुधीर कुमार, निदेशक वन अनुसंधान संस्थान एवं अन्य अधिकारियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं स्व0 लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्वासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात संस्थान निदेशक ने वन अनुसंधान संस्थान के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। स्वच्छता ही सेवा-2026 के अंर्तगत संस्थान के विभिन्न प्रभागों के समस्त अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों द्वारा बढचढकर भाग लिया गया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर संस्थान के मुख्य भवन के गुम्बदों पर राष्ट्र ध्वज फहराया गया एवं रात्रि में संस्थान के मुख्य भवन को रोशनी से जगमगाया गया।

    October 5, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X