वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून में दिनांक 14 से 28 सितंबर 2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। संस्थान के मुख्य भवन में स्थित दीक्षांत गृह में 28 सितंबर, 2026 को हिंदी पखवाड़े का समापन दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान निदेशक डॉ सुधीर कुमार, महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कार्यालयीन कार्यों में राजभाषा हिंदी का प्रयोग शत-प्रतिशत करना चाहिए। संविधान सभा द्वारा 14 सितंबर,1949 में संविधान देश की राजभाषा के रूप में मान्यता दी गयी। हिंदी में सरकारी कार्य करना तथा राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करना हमारा संवैधानिक एवं नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने राजभाषा कार्यान्वयन से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण तथ्यों पर भी सभा का ध्यान आकृष्ट किया।
संस्थान की कुलसचिव श्रीमती मोनाली सेनने पखवाड़े के दौरान आयोजित समस्त प्रतियोगिताओं का संक्षिप्त विवरण साझा किया। आयोजित प्रतियोगिताओं में संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिकों का विवरण इस प्रकार है:- टिप्पण एवं प्रारूप लेखन प्रतियोगिता में श्री रुद्रदेव शर्मा,तकनीशियन; श्री नवनीत कुमार,बहु कार्य कमी; श्री सागर थापा, तकनीशियन; श्री अमित कुमार, तकनीशियन; राजभाषा शब्द ज्ञान प्रतियोगिता में श्री आशीष कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन; श्री अरुण तोपाल, बहु कार्य कमी; सुश्री कीर्ति रावत, अवर श्रेणी लिपिक;श्री रुद्रदेव शर्मा, तकनीशियन; अनुवाद ज्ञान प्रतियोगिता में श्री रुद्रदेव शर्मा, तकनीशियन; श्री मोहम्मद हारुन, तकनीशियन; श्री अजय डबराल, तकनीकी सहायक; श्री आशीष कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन; हिंदी टंकण प्रतियोगिता में सुश्री कीर्ति रावत, अवर श्रेणी लिपिक; श्री रुद्रदेव शर्मा, तकनीशियन; श्री विकास कुमार, बहुकार्य कर्मी;श्री राम मूरत सिंह, बहु कार्यकर्मी; स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में श्री सुधान सिंह कैंतुरा, शोधार्थी; श्री सागर थापा, तकनीशियन;श्रीमती मैत्री,तकनीकी सहायक (रेडियोग्राफर);श्री आशीष कुमार, वरिष्ठ तकनीशियन तथा आशुभाषण प्रतियोगिता में श्री दीनबंधु चौबे, तकनीकी सहायक; श्री नवनीत कुमार, बहुकार्य कर्मी, श्री रुद्र देव शर्मा, तकनीशियन ने पुरस्कार प्राप्त किए।
निदेशक महोदय के कर- कमलों से संस्थान के प्रशासनिक तथा अनुसंधान कार्यालयों में से राजभाषा कार्यान्वयन में वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुलसचिव कार्यालय तथा वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सभी प्रतियोगिताओं के संचालन में संस्थान के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने तत्परता से सहयोग किया तथा निदेशक महोदय द्वारा उन्हें पुस्तकें भेंट की गई।
इस समापन समारोह में संस्थान के वरिष्ठ अधिकारीगण, वैज्ञानिकगण, प्रभारी अधिकारी, अनुभाग अधिकारी तथा कर्मचारी एवं शोधार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समस्त संचालन श्री शंकर शर्मा सहायक, निदेशक राजभाषा ने किया। श्री दिनेश चन्द्र, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी और श्री अमन रावत, बहुकार्यकर्मी का समस्त पखवाड़े के संचालन में महत्वपूर्ण सहयोग रहा।






