ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शिवालिक इंजीनियरिंग महाविद्यालय, देहरादून के सहयोग से “ऊर्जा संरक्षण मॉडल निर्माण चुनौती – स्वयं करें कार्यशाला” का आयोजन किया। कार्यक्रम में सतत पर्यावरण के लिए नवाचार के महत्व को रेखांकित किया गया।

ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून ने 28 फरवरी 2026 को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 के उपलक्ष्य में शिवालिक इंजीनियरिंग महाविद्यालय, देहरादून के सहयोग से “ऊर्जा संरक्षण मॉडल निर्माण चुनौती – स्वयं करें कार्यशाला” का आयोजन किया। कार्यक्रम में सतत पर्यावरण के लिए नवाचार के महत्व को रेखांकित किया गया। विभिन्न अभियंत्रण पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की 10 टीमों ने सहभागिता की। इस अवसर पर प्राध्यापकों, तकनीकी कर्मियों, विद्यार्थियों तथा ईआईएसीपी कर्मियों सहित लगभग 45 प्रतिभागी उपस्थित रहे। प्रतिभागियों द्वारा अभिनव एवं उपयोगी मॉडल तैयार कर प्रदर्शित किए गए। कार्यक्रम का समापन विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित करने के साथ हुआ।

    March 3, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X