ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून ने 27 फरवरी 2026 को यूकॉस्ट, झाझरा, देहरादून में आयोजित “नवाचार महोत्सव 2026” के प्रथम दिवस में सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर संस्थान ने अपने उपक्रमों का प्रदर्शन पोस्टर, ज्ञान-वर्धक प्रकाशनों तथा जीएसडीपी प्रशिक्षुओं के उत्पादों के माध्यम से किया। स्टॉल पर लगभग 524 आगंतुकों ने भ्रमण किया, जिससे सतत जीवनशैली अपनाने तथा वन-आधारित आजीविकाओं के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा मिला। ई.आई.ए.सी.पी–एफ.आर.आई दल ने विभिन्न क्षेत्रों के वैज्ञानिकों द्वारा प्रस्तुत नवाचार एवं विचारों पर आधारित परिचर्चा सत्र में भी भाग लिया, जिससे उन्हें महत्वपूर्ण अंतर्विषयी अनुभव एवं ज्ञान प्राप्त हुआ।









