संस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी लैब में राजभाषा प्रकोष्ठ, मीडिया एवं विस्तार प्रभाग, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्ष परिषद तथा हिंदी अनुभाग, वन अनुसंधान संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 19-20 नवंबर, 2026 को राजभाषा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों को राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विकसित “भारती-बहुभाषी अनुवाद सारथी” विषय पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राजभाषा विभाग और सी-डैक (C-DAC), पुणे द्वारा विकसित यह सॉफ्टवेयर सरकारी महत्वपूर्ण दस्तावेजों एवं अन्य सामान्य दस्तावेजों के त्वरित एवं सटीक अनुवाद के लिए बहुत ही प्रभावी है। यह एक एआई (AI) आधारित अनुवाद प्रणाली है, जिसे कंठस्थ 2.0 के उन्नत रूप के रूप में तैयार किया गया है। यह वेब पोर्टल और मोबाइल ऐप के माध्यम से कई भारतीय भाषाओं में पाठ, वाक् और दस्तावेज़ों का अनुवाद करने की सुविधा देती है।
इस कार्यशाला का संपूर्ण संचालन श्री शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में श्री दिनेश चंद्र, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, श्री सागर थापा, तकनीशियन, श्रीमती अंबिका पराजुली, सुश्री अंबिका बुदियाल, श्री अमन रावत का सम्पूर्ण सहयोग रहा।











