Setup Menus in Admin Panel

Professor Rajneesh Kumar, IIT Madras and Professor Molokitina Nadezhda delivered lecture at FRI

वन अनुसंधान  संस्थान सम विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 21.09.2023 को महत्वपूर्ण व्याख्यानो का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य CO2 केपचर तकनीकी तथा गैस हाइड्रेटस था। जिसमे भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित प्रो. रजनीश  कुमार, आई.आई.टी. मद्रास एवं प्रो. मोलोकिटिना नादेजडा़ पर्माफा्रॅस्ट प्रोग्राम के निदेशक, एडवांस्ड इंजीनियरिंग स्कूल अर्थ क्रायोस्फीयर संस्थान ने प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं सांइस के क्षेत्र मे नव विचारो के बारे मे जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ विनीत कुमार, डीन (ऐकेडमिक) एवं वैज्ञानिक-जी वन अनसंधान संस्थान सम विशवविद्यालय देहरादून द्वारा एक परिचयात्मक नोट के साथ हुआ व उन्होंने  CO2 केपचर, ग्लोबल क्लाइमेट चेंज और सस्टनेबल पर्यावरण से संबधित विभिन्न मुद्दो पर प्रकाश डाला तथा चुनौतियो पर जोर दिया।
इसके पश्चात डॉ विनीत कुमार, प्रो. रजनीश  कुमार, ने कार्बन डाइ आक्सॉइड ( CO2 कैपचर तकनीको और प्रो. मोलोकिटिना नादेजडा़ ने गैस हाइड्रेटस के बारे मे ब्यापक ज्ञान और दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में स्थायिता की ओर प्राप्त होने के लिए ब्व्2 केपचर तकनीको का महत्व और उनके विकास के साथ-साथ गैस हाइड्रेटस के उपयोग के तरीको पर भी चर्चा की।
प्रोफेसरो द्वारा विश्वविद्यालय  के छात्रों एवं शिक्षको को ग्लेाबल जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा संचयन के मामले में उनके योगदान के महत्व को समझाया और यह भी बताया कि यह कैसे पर्यावरण के क्षेत्र मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
यह व्याख्यान, वन अनुसंधान  संस्थान सम विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अद्वितीय अवसर था। कार्यक्रम के समापन के तहत विश्वविद्यालय ने उपस्थित वक्ताओ का आभार व्यक्त करते हुए यह भी सुनिश्चित  किया कि हम विश्वविद्यालय के आगामी कार्यो में ज्ञान का उपयोग करने के लिए प्रतिबद्व होंगे। इस दौरान वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय , देहरादून के समस्त वैज्ञानिक, प्रभाग प्रमुख, कर्मचारी, रिसर्च स्कोलर व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

 

September 21, 2023
© All Rights Reserved Forest Research Institute, Dehradun (India). Designed & Developed By : IT Cell, FRI, Dehradun
X