Setup Menus in Admin Panel

Forest Research Institute Celebrated Gandhi Jayanti on 2nd October, 2021

वन अनुसन्धान संस्थान, देहरादून में आज दिनांक 2 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की 152वीं जयंती मनाई गयी। कार्यक्रम के शुभारम्भ में संस्थान के दिक्षांतगृह में श्री अरुण सिंह रावत, निदेशक वन अनुसन्धान संस्थान एवं अधिकारियों ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। तत्पश्चात संस्थान निदेशक ने भारतीय वानिकी अनुसन्धान एवं शिक्षा परिषद एवं वन अनुसन्धान संस्थान के समस्त अधिकारियों, को स्वछता की शपत दिलाई। उन्होंने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की यह अभियान एक दिन के औपचारिकता मात्र न रहे बल्कि हम सभी को अपने अंदर यह दृढ संकप्ल लेना होगा व साथ ही इसे हमें अपने नैतिक जिम्मेदारी भी समझनी होगी, तभी हम स्वच्छ व स्वस्थ भारत की कल्पना को साकार कर सकेंगे।

October 4, 2021
© All Rights Reserved Forest Research Institute, Dehradun (India). Designed & Developed By : IT Cell, FRI, Dehradun
X