ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अंतर्गत “प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए।” थीम पर आयोजित अभियान के तहत 6 जून 2026 को बिंदाल बस्ती, देहरादून में पैम्फलेट वितरण के माध्यम से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वंचित बच्चों एवं उनके परिवारों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया तथा पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत् जीवनशैली अपनाकर एकल–उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic) के उपयोग को ना कहने के लिए प्रेरित किया गया।






