ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून ने “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा: मुद्दे एवं चुनौतियां” विषय पर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में सहभागिता की। यह कार्यशाला अंतरराष्ट्रीय वन दिवस (21–22 मार्च 2026) के अवसर पर वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में आयोजित की गई, जिसमें भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ई.आई.ए.सी.पी कार्यक्रम केंद्र द्वारा सततता एवं वन संरक्षण पर अपनी पहलों तथा विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही प्रतिभागियों के बीच इन्फोग्राफिक पम्पलेट्स का वितरण भी किया गया। इस कार्यशाला में भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE), वन अनुसंधान संस्थान, एफ.आर.आई डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी तथा उत्तराखंड वन विभाग के प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिससे लगभग 750 लोगों तक पहुंच बनाई गई।







