ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून द्वारा ई.आई.ए.सी.पी हब–उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, देहरादून के सहयोग से मिशन लाइफ कार्यक्रम के अंतर्गत 11 मार्च 2026 को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में “द पील डील: साइट्रस अपशिष्ट का सतत सफाई के लिए पुनर्चक्रण” विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर उनका स्वागत डॉ. पारुल भट्ट कोटियाल, वैज्ञानिक–एफ एवं समन्वयक, ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान रिया जैन, सूचना अधिकारी, ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई ने मिशन लाइफ पर एक प्रस्तुति दी। इसके बाद शिवम कुमार शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी, ई.आई.ए.सी.पी–आरपी, एफ.आर.आई द्वारा साइट्रस फलों के छिलकों से पर्यावरण अनुकूल क्लीनर बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण में श्रीमती रचना नौटियाल, आईटी अधिकारी तथा श्रीमती निहारिका डिमरी, सूचना अधिकारी, ईआईएसीपी हब–यूकेपीसीबी ने भी सहयोग किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों सहित लगभग 120 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन मिशन लाइफ प्रतिज्ञा के साथ हुआ।






