ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर देहरादून शहर में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा 8 मार्च 2026 को “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर देहरादून शहर में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों जैसे दून अस्पताल, रेस कोर्स, ईसी रोड, परेड ग्राउंड, जाखन, राजपुर, जोगीवाला, अजबपुर कलां और सेंट्रियो मॉल में आयोजित किया गया। ई.आई.ए.सी.पी.—एफ.आर.आई की टीम ने विभिन्न वर्गों की महिलाओं से संवाद किया, जिनमें पुलिस कर्मी, नर्स और डॉक्टर, सड़क विक्रेता, बालिकाएँ, पर्यटक, वृद्धाश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिलाएँ तथा स्थानीय नागरिक शामिल थे। इस दौरान नारी शक्ति की ताकत और योगदान का सम्मान करते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, सम्मान और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर भर में लगभग 1000 से अधिक महिलाओं तक पहुंचकर उन्हें प्रेरित और जागरूक किया गया।

    March 9, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X