विश्व वन्यजीव दिवस 2026 (3 मार्च 2026) के अवसर पर ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (FRI), देहरादून द्वारा 3 मार्च 2026 को मोहंड वन क्षेत्र में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम “औषधीय एवं सुगंधित पौधे – स्वास्थ्य, विरासत और आजीविका का संरक्षण” विषय के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत वन गुज्जर समुदाय के साथ एक इंटरैक्टिव सत्र और प्रश्नोत्तरी (क्विज़) का आयोजन किया गया। साथ ही बच्चों को स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया। इस कार्यक्रम में बच्चों और बुजुर्गों सहित लगभग 103 लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।









