EIACP RP FRI देहरादून ने माई फाउंडेशन के सहयोग से विश्व वन्यजीव सप्ताह 2025 के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया।

ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई. देहरादून ने 6 अक्टूबर को हरिद्वार के चिड़ियापुर वन रेंज में माई फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इनमें वन गुज्जर समुदाय के बच्चों के साथ प्रकृति भ्रमण, पक्षी दर्शन तथा चित्रकला प्रतियोगिता शामिल थीं। इसके पश्चात 8 अक्टूबर को ग्रामीण समुदाय की सहभागिता के साथ एक सामुदायिक सहभागिता सत्र एवं भोगपुर स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण एवं सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना था। इस दो दिवसीय आयोजन में लगभग 195 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    November 17, 2025
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X