विश्व पर्यावरण दिवस-2026

वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन ‘‘प्रकृति से प्रेरित, जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए‘‘ विषय वस्तु के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों तथा एफ.आर.आई. डीम्ड यूनिवर्सिटी, देहरादून के शोध छात्रों के लिए कविता पाठ एवं क्विज प्रतियोगिता;फनप्र ब्वउचमजपजपवदद्ध का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
श्री लोकेन्द्र शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. चरण सिंह, प्रमुख, विस्तार प्रभाग को स्वागत संबोधन प्रस्तुत करने हेतु आमंत्रित किया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में डॉ. चरण सिंह, प्रमुख, विस्तार प्रभाग ने कार्यक्रम की प्रस्तावना के बारे में बतााया और संस्थान की निदेशक श्रीमती ऋचा मिश्रा तथा सभी प्रतिभागियों का अभिवादन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
अपने सम्बोधन में श्रीमती ऋचा मिश्रा ने विश्व पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-सामान्य को जागरूक करने एवं उन्हें प्रेरित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि इस दिवस का आयोजन लोगों को पर्यावरण संरक्षण के कारणों को समझाने तथा उसके पुनःस्थापन के लिए सकारात्मक कदम उठाने का अवसर प्रदान करता है।
कविता पाठ प्रतियोगिता का मूल्यांकन श्री डी. पी. खाली, समूह समन्वयक (अनुसंधान), डॉ. वी. के. वार्ष्णेय, वैज्ञानिक-जी तथा डॉ. चरण सिंह, प्रमुख, विस्तार प्रभाग द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोध छात्रों तथा एफ.आर.आई. डीम्ड यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों सहित 80 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में ‘‘एक पेड़ मां के नाम‘‘ अभियान के अंतर्गत विस्तार प्रभाग एवं वन संवर्धन एवं प्रबंधन प्रभाग द्वारा संयुक्त रूप से वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया। वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ संस्थान की निदेशक द्वारा पौधा रोपण कर किया गया।
विस्तार प्रभाग की टीम, जिसमें श्री लोकेन्द्र शर्मा, वैज्ञानिक-सी, श्री अमित सिंह, श्री नवीन चौहान, श्री पवन देवशाली, श्री पुष्कर सिेंह एवं श्री मनोज धानका शामिल थे, ने डॉ. चरण सिंह, प्रमुख, विस्तार प्रभाग के पर्यवेक्षण में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उल्लेखनीय योगदान दिया।

    June 5, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X