जनजातीय गौरव दिवस- 2026 (भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयन्ती,23वीं नवम्बर, 2026)

भगवान बिरसा मुण्डा के जन्म दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समुदायों के अमूल्य योगदान के स्मरण का दिन है। आदिवासी समुदाय श्री बिरसा मुण्डा को अपना भगवान मानते हैं। इस दिन का उद्देश्य जनजातीय नायकों, उनकी संस्कृति और विरासत का उत्सव मनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और योगदान के बारे में जान सके। यह दिन सरकार और जनता को जनजातीय लोगों की समस्याओं और उनके योगदान के बारे में जागरूक करने का भी एक माध्यम है।
इसी उद्देश्य से विस्तार प्रभाग, भा.वा.अ.शि.प. – वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा की 151वीं जयन्ती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने के लिए संस्थान के दीक्षांत गृह में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन परिचय तथा उनके जनजातीय समुदाय के प्रति समर्पण पर प्रकाश डाला गया तथा संस्थान के निदेशक महोदय तथा वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा भगवान बिरसा मुण्डा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। भगवान बिरसा मुण्डा के जीवन परिचय तथा उनके द्वारा जनजातीय समुदाय के उत्थान के लिए किए गए सराहनीय कार्यों से सम्बन्धित सभी वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्रभागीय स्तर पर लघु फिल्म का दृश्यावलोकन भी किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा वन अनुसंधान संस्थान समविश्वविद्यालय के छात्रों सहित लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए।

 

    November 23, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X