वन अनुसंधान संस्थान सम-विश्वविद्यालय, देहरादून द्वारा “वन तरंग” (वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन ।

वन अनुसंधान संस्थान सम-विश्वविद्यालय (व.अ.सं.स.वि.वि.), देहरादून के छात्र क्लब द्वारा दिनांक 9 मई, 2026 को वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम “वन तरंग” का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती कंचन देवी, महानिदेशक, भा.वा.अ.शि.प.कार्यक्रम की मुख्य अतिथिथीं, तथा श्रीमती ऋचा मिश्रा,  कुलपति एवं निदेशक, व.अ.सं.विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण विश्वविद्यालयके संकायाध्यक्ष (शैक्षिक) डॉ. दिनेश कुमारद्वारा प्रस्तुत किया गया।

विद्यार्थियों ने कुचिपुड़ी, गरबा, नाटी, गढ़वाली, घूमर, लावणी एवं कथक जैसे विविध लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ-साथ लोक, अर्ध-शास्त्रीय एवं बॉलीवुड गीतों की आकर्षक प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली पारंपरिक वेशभूषाओं पर आधारित रैंप वॉक कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

श्रीमती कंचन देवी कुलाधिपतिएवंश्रीमती ऋचा मिश्रा, कुलपति,ने विद्यार्थियों की ऊर्जावान एवं मनमोहक प्रस्तुतियों की सराहना की, जिन्होंने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को अत्यंत सुंदर एवं लयबद्ध ढंग से प्रतिबिंबित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके भावी जीवन एवं सभी आगामी प्रयासों में सफलता हेतु अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं।

    May 12, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X