ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून द्वारा 21 मार्च 2026 को “अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026” के अवसर पर “वन और अर्थव्यवस्थाएं” थीम पर एक इन्फोग्राफिक जारी किया गया। इस इन्फोग्राफिक में वनों के वैश्विक एवं भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान, हरित रोजगार (ग्रीन जॉब्स), आजीविका के अवसरों तथा पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह पहल मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत विकास एवं पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई।





