वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून केवनोपज प्रभागकेवुड वर्किंग एवं फिनिशिंग अनुभागद्वारा 20अप्रैल से 24अप्रैल2026तक “वुड कोटिंग्स” पर पाँच दिवसीय अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 23प्रतिभागी विभिन्न शैक्षणिक एवं औद्योगिक पृष्ठभूमि से भाग ले रहे हैं। प्रतिभागी Plantag Coatings India Ltd. Jodhpur, Rajasthan, Rich wood Industries, Solapur, Mahasrashtra, Sham Paint industry Noida, SBL Speciality Coating Punjab, Ideal Coatings, Jodhpur, Hamz Craft and Heritage Co. Nagina, Fursource Jodhpur, H & M New Delhi, CL Gupta Exports Ltd. Moradabad, Rachna Timber Sitapur, DH Creations and Coatings Agra, Heritage Industry Sitapur, Jaipur and special mention MsDuyguDogan from Plantag Coatings Istanbul, Turkey से सम्मिलित हो रहे हैं।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मुख्य रूप से उद्योगों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य हितधारकों के लिए तैयार किया गया है जो लकड़ी के सब्सट्रेट पर कोटिंग्स से संबंधित कार्य करते हैं। इसमें वुड कोटिंग्स के मूलभूत सिद्धांतों का व्यापक परिचय दिया जाएगा, जिसमें कोटिंग्स के प्रकार, गुण, सतह की तैयारी, अनुप्रयोग एवं परीक्षण विधियाँ शामिल हैं। साथ ही, पर्यावरणीय पहलुओं, उन्नत एवं पर्यावरण-हित में कोटिंग तकनीकों, समस्या निवारण, सुरक्षा उपायों आदि पर भी चर्चा की जाएगी।







