वन अनुसंधान संस्थान परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय वन शहीद दिवस।

आज दिनांक 11 सितम्बर, 2026 को वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया। आज दिनांक 11 सितम्बर, 2026 को वन अनुसंधान संस्थान परिसर में स्थित ’’वन शहीद स्मारक’’ के प्रांगण में राष्ट्रीय वन शहीद दिवस मनाया गया। यह दिवस वनों तथा वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु अपने जीवन का बलिदान करने वाले वन रक्षकों की याद में मनाया गया।  इस  अवसर पर वन शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा गया तदोपरांत वन महानिदेशक, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, श्री सुशील कुमार अवस्थी, भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् की महानिदेशक श्रीमति कंचन देवी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के निदेशक-डा0 राजेन्द्र प्रसाद खजुरिया, भारतीय वन्यजीव संस्थान के निदेशक डा0 गोविन्द सागर भारद्वाज, वन अनुसंधान संस्थान निदेशक-डा0 सुधीर कूमार,  तथा अन्य वरिस्ठ अधिकारियों द्वारा श्रद्वांजली दी गई तथा श्रद्वासुमन अर्पित किए गए। वन शहीद दिवस के इस अवसर पर भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद् एवं वन अनुसंधान संस्थान के अधिकारी, वैज्ञानिक, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी के प्रोबेशनर्स तथा केन्द्रीय राज्य वन सेवा अकादमी के टेªनीज द्वारा भी वन शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित किए।

    September 11, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X