ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून द्वारा “अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026” को “वन और अर्थव्यवस्थाएं” थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया।

ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून द्वारा “अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026” को “वन और अर्थव्यवस्थाएं” थीम के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉल्फिन (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल एंड नेचुरल साइंसेज में इंटरैक्टिव सत्र एवं एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त विमेंस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (≈245), बी.एफ.आई.टी कॉलेज (≈300) तथा प्रेमनगर क्षेत्र (≈800 स्थानीय नागरिकों) में जन-जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। इन सभी कार्यक्रमों के माध्यम से कुल मिलाकर लगभग 1,800 प्रतिभागियों, जिनमें छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी एवं आम नागरिक शामिल थे, तक पहुंच बनाई गई। कार्यक्रमों के दौरान आजीविका और आर्थिक विकास में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

    March 24, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X