ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में “राष्ट्रीय मूल्यांकन कार्यशाला 2026” में सहभागिता की।

ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, वन अनुसंधान संस्थान (एफ.आर.आई), देहरादून ने 15–17 मार्च 2026 के दौरान जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली में सुलभ IIHH ई.आई.ए.सी.पी द्वारा आयोजित “राष्ट्रीय मूल्यांकन कार्यशाला 2026” में सहभागिता की। कार्यशाला का उद्घाटन सुश्री नमिता प्रसाद, संयुक्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन के साथ किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई देहरादून का एक प्रकाशन भी जारी किया गया।

यह कार्यशाला 17 मार्च 2026 को सम्पन्न हुई, जिसमें डॉ. पारुल भट्ट कोटियाल, समन्वयक तथा श्री शिवम शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी ने ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई देहरादून का प्रतिनिधित्व किया।

 

     

    March 18, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X