ई.आई.ए.सी.पी आर.पी, एफ.आर.आई देहरादून ने 4 मई 2026 को देहरादून शहर में “ध्वनि प्रदूषण जागरूकता अभियान” आयोजित किया। इस अभियान के तहत स्कूलों, अस्पतालों, सार्वजनिक पार्कों और प्रमुख ट्रैफिक सिग्नलों के पार्किंग क्षेत्रों को लक्षित करते हुए अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचने और जिम्मेदार व्यवहार को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। अभियान के दौरान जागरूकता पोस्टर चिपकाए और लगाए गए। यह अभियान घंटाघर, गढ़ी कैंट, डालनवाला, गांधी पार्क, ऐशले हॉल चौक और दून अस्पताल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर संचालित किया गया।






