ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई ने आईएफएसए एलसी एफ.आरआई–डीयू के सहयोग से 13 फरवरी 2026 को एफ.आर.आई परिसर में ग्रेट बैकयार्ड एवं कैंपस बर्ड काउंट 2026 के प्रथम दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. धनंजय मोहन (आई.एफ.एस सेवानिवृत्त), पूर्व पी.सी.सी.एफ–होफ, उत्तराखंड वन विभाग की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में ई.आई.ए.सी.पी टीम के सदस्य एवं आई.एफ.एस.ए एल.सी एफ.आर.आई–डीयू के सदस्य भी उपस्थित रहे। सत्रों का संचालन स्वयंसेवकों-अमन महाजन, हिताक्षी, ओम राउत एवं केदार नलकांडे — द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान कुल 163 पक्षी प्रजातियों का अभिलेखन किया गया।





