ई.आई.ए.सी.पी आर.पी, एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा “पृथ्वी दिवस 2026” का आयोजन “Our Power, Our Planet” थीम के अंतर्गत 22 अप्रैल 2026 को तुलाज़ इंस्टीट्यूट, देहरादून में “Applied Energy Intelligence Challenge 2026” के माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के छात्र एवं संकाय सदस्यों ने भाग लिया तथा ऊर्जा एवं स्थिरता से संबंधित विषयों पर विश्लेषणात्मक समस्या-समाधान गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान मिशन लाइफ पर एक प्रस्तुति दी गई तथा सूचना पटों पर इन्फोग्राफिक पोस्टरों का प्रदर्शन भी किया गया। अंत में कार्यक्रम का समापन संकाय सदस्यों एवं विजेताओं के सम्मान के साथ किया गया।






