ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई, देहरादून ने 22 मार्च 2026 को “विश्व जल दिवस 2026” के अवसर पर “जल और लैंगिक समानता” थीम पर एक इन्फोग्राफिक जारी किया। इसमें वैश्विक जल उपलब्धता, बढ़ता जल संकट, भारत में महिलाओं से जुड़े जल संबंधी चुनौतियाँ, तथा जल समानता को बढ़ावा देने वाली प्रमुख पहलें जैसे जल जीवन मिशन, नारी शक्ति से जल शक्ति और अटल भूजल योजना को दर्शाया गया है।





