ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा इको संस्कृति देहरादून और गौशाला कैफे, देहरादून के सहयोग एक कार्यशाला आयोजित की गई।

ई.आई.ए.सी.पी–आर.पी, एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा इको संस्कृति देहरादून और गौशाला कैफे, देहरादून के सहयोग से 13 मार्च 2026 को गौशाला कैफे, तपोवन, देहरादून में “पत्तियों से कम्पोस्ट बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण” तथा “जैविक अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण और कचरा अनुकूलन” विषय पर एक कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

इस कार्यशाला में लगभग 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पत्तियों से कम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया के साथ-साथ जैविक अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण तथा उसके प्रभावी उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का समापन जिम्मेदार अपशिष्ट प्रबंधन के लिए सतत जीवनशैली अपनाने पर बल देते हुए किया गया।

    March 16, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X