ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा 9 मार्च 2026 को एम.के.पी. पीजी कॉलेज, देहरादून में “गैर-काष्ठ वन उत्पाद (Non-Timber Forest Products) और आजीविका के अवसर” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून द्वारा 9 मार्च 2026 को एम.के.पी. पीजी कॉलेज, देहरादून में “गैर-काष्ठ वन उत्पाद (Non-Timber Forest Products) और आजीविका के अवसर” विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, कार्यालय कर्मचारियों तथा ई.आई.ए.सी.पी.- एफ.आर.आई के कर्मचारियों सहित कुल 135 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत जीएसडीपी के उद्देश्यों और लाभों के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही च्यूरा, बांस और रिंगाल से बने हस्तशिल्प उत्पादों का प्रदर्शन किया गया, जो आजीविका को बढ़ावा देने में सहायक हैं। कार्यक्रम का समापन एक क्विज प्रतियोगिता के साथ हुआ।

    March 10, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X