ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई, देहरादून ने डी.ई.ई.आर.एस ई.आई.ए.सी.पी जम्मू–कश्मीर केंद्र, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड केंद्र, उत्तराखंड तथा ईआईएसीपी प्रमुख केंद्र हिमकोस्टे, शिमला के सहयोग से 26 फरवरी 2026 को “वन आधारित आजीविकाएँ: एक हिमालयी संवाद” विषय पर एक दिवसीय अंतर्राज्यीय सहयोगात्मक वेबिनार का सफल आयोजन किया। कार्यक्रम में डॉ. ललित उपाध्याय, श्री एल.आर. लक्ष्मीकांत पांडा, डॉ. पंकज शर्मा एवं डॉ. एस.एस. सुथार द्वारा चार विशेषज्ञ व्याख्यान प्रस्तुत किए गए। इस वेबिनार में कुल 212 प्रतिभागियों ने पंजीकरण कर सहभागिता की। कार्यक्रम अत्यंत संवादात्मक, ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली रहा।








