ई.आई.ए.सी.पी.-आर.पी., एफ.आर.आई. देहरादून ने 17 नवंबर 2025 को देहरादून के सहस्त्रधारा बस्ती क्षेत्र और बिंदाल पुल बस्ती में मिशन लाइफ जागरूकता कार्यशाला और वन एवं ऊर्जा संरक्षण पर क्विज़ टेस्ट का आयोजन किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्गों के लगभग 105 वंचित बच्चों की सहभागिता रही, जिन्हें मिशन लाइफ के अंतर्गत सतत जीवन शैली के बारे में शिक्षित किया गया। हाशिए पर बसे समुदाय के सभी बच्चों को शैक्षिक स्टेशनरी किट और रंग प्रदान किए गए।






