ईआईएसीपी आरपी एफआरआई ने वन अनुसंधान संस्थान सम विश्वविद्यालय तथा एनएफएलआईसी, एफआरआई देहरादून के सहयोग से कन्वोकेशन हॉल, एफआरआई, देहरादून में “युवा विज़न कार्यक्रम” का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

ईआईएसीपी आरपी एफआरआई, देहरादून ने 8 अप्रैल 2026 को दोपहर 2:00 बजे से कन्वोकेशन हॉल, एफआरआई, देहरादून में एफआरआई डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी तथा एनएफएलआईसी के सहयोग से “युवा विज़न कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया। इस कार्यक्रम में ओपन टॉक, विशेषज्ञों के विचार, इंटरैक्टिव सत्र तथा रैपिड-फायर क्विज़ शामिल थे। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, “विकसित भारत @ 2047” तथा वानिकी में भारतीय ज्ञान प्रणाली जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में एफआरआई-डीयू, ईआईएसीपी और एनएफएलआईसी के विद्यार्थियों, कर्मचारियों तथा वैज्ञानिकों ने सक्रिय भागीदारी की।

    April 9, 2026
    © सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
    X