EIACP-RP FRI देहरादून ने Mission LiFE के “सेव एनर्जी” थीम के अंतर्गत वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखंड टेक्निकल यूनिवरसिटि, देहरादून में “पावर पॉइंट स्प्रिंट: रैपिड फायर ऑप्टिमाइजेशन चैलेंज” का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न बी.टेक कार्यक्रमों (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस और सिविल इंजीनियरिंग) से प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की। इस आयोजन ने छात्रों, प्रोफेसरों और स्टाफ को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा कुशल तकनीकों को अपनाने और ऐसे नवाचारों को बढ़ावा दिया, जो उत्पादकता से समझौता किए बिना ऊर्जा खपत को कम करते हैं।






