DSCN8540-1000x350

अधिदेश

वन मृदा एवं भूमि सुधार प्रभाग भैतिकीय रसायनिक एवं सूक्ष्म जैविकीय विशेषताओं पर अनुसंधान व शोध हेतू समर्पित है। इस प्रभाग का मुख्य उद्देश्य मृदा संसाधनों तथा बंजर भूमि के जैव पुनर्जागरण का सतत पोषणीय प्रबंधन है। वन मृदा एवं भूमि सुधार प्रभाग वन मृदा की भैतिकीय, रसायनिक एवं सूक्ष्म जैविकीय विशेषताओं पर अनुसंधान व शोध हेतू समर्पित है। इस प्रभाग का मुख्य उद्देश्य मृदा संसाधनों तथा बंजर भूमि के जैव पुनर्जागरण का सतत पोषणीय प्रबंधन है। इस प्रभाग में तीन वैज्ञानिक, तीन तकनीकी, एक मंत्रालयी तथा दो अन्य कर्मचारी वर्तमान में कार्यरत हैं। यह प्रभाग दो बाह्य पोषित परियोजनाओं तथा दो आईसीएफआरई योजित परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। शोध परियोजनाओं के परिणाम पर्यावरण बचाव, सुधार तथा सतत पोषणीय प्रबंधन में मदद करेंगे व परिणाम साधारणतया षैक्षिक प्रवृत्ति के होते हैं। प्रभाग के वैज्ञानिकों द्वारा उच्च प्रभाव कारक शोध पत्रों के प्रकाषन को उच्चतम प्राथमिकता दी जाती है ताकि उच्च षैक्षिक मानदंडों को बनाए रखा जा सके। प्रभाग में पर्याप्त वैज्ञानिकों तथा षोध कर्मचारियों की कमी मुख्य अवरोधक है। इस समय अतिरिक्त वैज्ञानिकों व तकनीकी कर्मचारियों की तैनाती की अति आवष्यकता है। इस प्रभाग के मुख्य उद्देश्य निम्न हैंः-

1. सतत पोषणीय उत्पादकता हेतू प्राकृतिक तथा पौधारोपण वनों में मृदा का अनुश्रवण तथा प्रभाव आकलन करना।

2. बंजर भूमि में मृदा निदान तथा वनरोपण प्रौद्योगिकी का विकास।

3. बंजर भूमि के सतत पोषणीय प्रबंधन हेतू कसौटी तथा सूचकों का विकास।

4. भविष्य की जरूरतों हेतू वन मृदा एवं बंजर भूमि पर शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्रदान करना।

5. विभिन्न मृदा उपयोगों हेतू परामर्श व सलाह देना।

© सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
X