सेवाएं

अनुमोदित दरों पर उपलब्ध करायी जाने वाली वैज्ञानिक सेवाएं

  • हर्बेरियम जिसमें 3,30,000 पौधों के नमूने संरक्षित हैं तथा इसमें संरचनात्मक संग्रह भी है
  • 20000 काष्ठ के नमूनों का ज़ाईलेरियम
  • 23000 से अधिक कीट प्रजातियों का कीट वैज्ञानिक परिचय
  • 100 औषधीय एवं सुगंधित पौधों का  जर्मप्लाज्म संग्रह
  • वन कवक के लगभग 1000 का संवर्धन संग्रह
  • वृक्ष्योद्यान, बंसवाटिका एवं वनस्पति उद्यान
  • नए कच्चे माल के उपयोग, प्रसंस्करण तकनीक, लकड़ी के प्रसंस्करण के आर्थिक रूप से लाभकारी एवं पर्यावरण अनुकूल विधियों तथा उपयोग पर उद्योगों को परामर्श और प्रशिक्षण देना
  • वाणिज्यिक आधार पर काष्ठ संशोषण, परिरक्षक उपचार एवं काष्ठ कटान
  • काष्ठ की पहचान, परीक्षण. काष्ठ  और काष्ठ उत्पादों का गुणवत्ता नियंत्रण
  • प्रकाष्ठ का वर्गीकरण एवं ग्रेडिंग
  • काष्ठ और बांस का परिरक्षण एवं उपयोग
  • उन्नत बीज और नर्सरी तकनीक
  • बांस प्रवर्धन और क्लोनल नर्सरी प्रबंधन
  • महत्वपूर्ण वन वृक्ष, बांस और औषधीय व सुगंधित पौधों की ऊतक संवर्धन
  • उत्तक संवर्धन के जरिए क्लोनीय पौधों का उत्पादन और फीडेलिटी के लिए इसका डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग
  • रोगजनकों तथा औषधीय रूप से महत्वपूर्ण कवक प्रजातियों की पहचान एवं परिवर्तनशीलता हेतु आणविक उपकरण
  • शहरी पेड़ पौधों की निगरानी और स्वास्थ्य का मूल्यांकन
  • आदर्श गांवों और वन विज्ञान केंद्रों का विकास
  • कौशल विकास
  • राष्ट्रीय वन पुस्तकालय और सूचना केंद्र
  • 80 से अधिक वृक्ष प्रजातियों के लिए बीज परीक्षण
  • 400 से अधिक काष्ठ प्रजातियों के गुणधर्मों का डेटाबेस
  • 12 बाजारों में प्रकाष्ठ की 15 प्रजातियों का मूल्य सर्वेक्षण
  • 76 आयतन सारणी और 26 उपज सारणी
  • कारखाने की प्रक्रियाओं में आ रही समस्याओं एवं उनके नैदानिक ​​विश्लेषण पर स्वस्थाने सलाह की व्यवस्था
  • वन विज्ञान केंद्र के माध्यम से नई महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और प्रथाओं का प्रसार
  • आधुनिक गांव का विकास
  • पादप सामग्री के निर्यात के लिए पादप स्वच्छता प्रमाण पत्र
  • पौधों और पादप द्रव्यों का आयात और निर्यात
© सभी अधिकार सुरक्षित वन अनुसंधान संस्थान देहरादून
X